जोली से अलगाव के बाद बच्चों से मिल खुश हुए पिट

लॉस एंजेलिस, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अभिनेत्री एंजेलिना जोली से अलगाव के बाद अपने छह बच्चों से मिले। उन्होंने उनके साथ कुछ बेहतरीन पल बिताए।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के हवाले से सूत्र ने कहा, “ब्रैड इस दुनिया में सबसे ज्यादा अपने बच्चों से प्यार करते हैं और वे उनके लिए किसी भी चीज से बढ़कर अहमियत रखते हैं। वह अपने बच्चों का साथ पाने के लिए हमेशा कुछ भी करेंगे।”

गौरतलब है कि जोली ने 19 सितंबर को पिट से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी।

जोली ने बच्चों के संरक्षण की मांग की है। बाल एवं परिवार सेवा विभाग (डीसीएफएस) द्वारा अस्थायी रूप से 20 अक्टूबर तक बच्चों का संरक्षण जोली को दिया गया है।

बच्चों से पिट के मिलने के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि डीसीएफएस के निर्देश के अनुसार, बच्चों से मुलाकात के दौरान पिट के साथ थेरेपिस्ट रहे होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493