लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट पहली बार एक प्राइवेट जेट में अभिनेता जो एल्विन के साथ नजर आई हैं।
वह गायिका के बगल में मौजूद थे। माना जा रहा है कि स्विफ्ट अभिनेता को डेट कर रही हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, कुछ तस्वीरों में शुक्रवार को एक प्राइवेट जेट में एल्विन और स्विफ्ट को एक-दूसरे के गले लगे हुए और तस्वीरें लेते हुए देखा गया।
स्विफ्ट अपने नए प्रेमी के साथ काफी सहज नजर आ रही थीं।
थोड़ी देर बाद एक अन्य दोस्त के आ जाने से दोनों उसके साथ तस्वीरें लेने लगे।
तस्वीरों में स्विफ्ट चुस्त जींस और काले रंग का टॉप पहने दिख रही हैं।
इससे पहले वह रिकॉर्ड प्रोड्यूसर कैल्विन हैरिस और गायक हैरी स्टाइल्स को डेट कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath