जो को शादी करने की है जल्दी

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जो मैंगानिएलो अपनी मंगेतर सोफिया वेर्गारा से जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जो (38) सोफिया द्वारा यह घोषणा किए जाने से दुखी हैं कि उन्होंने अपनी शादी की योजना इसलिए स्थगित कर दी है, क्योंकि जो अपनी फिल्म ‘मैजिक माइक एक्सएक्सएल’ के प्रचार में बहुत व्यस्त होंगे। जो को लगता है कि सोफिया शादी करने से पीछे हट रही हैं।

इस जोड़े से जुड़े एक सूत्र ने ‘इन टच वीकली’ पत्रिका को बताया, “जो बस वही कर रहे हैं, जो वह चाहती हैं। वह दुआ करते हैं कि अब वे दोनों शादी कर लें और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करें।”

दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी।

सोफिया शादी टालने में ‘माहिर’ बताई गई हैं। उन्होंने अपने पूर्व मंगेतर निक लोएब के साथ भी ऐसा ही किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493