‘जो तू ना मिला’ भावपूर्ण गीत है : असिम अजहर

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। गायक असिम अजहर जिन्होंने हाल ही में अपना नया गीत ‘जो तू ना मिला’ जारी किया है उनका कहना है कि यह एक भावपूर्ण गीत है, जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस करेगा।

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। गायक असिम अजहर जिन्होंने हाल ही में अपना नया गीत ‘जो तू ना मिला’ जारी किया है उनका कहना है कि यह एक भावपूर्ण गीत है, जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस करेगा।

असिम ने कहा, “मैं भारत में अपने पहले गीत की रिलीज को लेकर बेताब था और खुश हूं कि यह रिलीज हो गया है। ‘जो तू ना मिले’ एक भावपूर्ण गीत है। मुझे यकीन है कि जो भी इसे सुनेगा उससे जुड़ाव महसूस करेगा। गीत पर काम करने और इसकी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करना अद्भुत अनुभव रहा है।”

‘जो तू ना मिला’ असिम अजहर द्वारा रचित और उन्हीं के द्वारा गाया गया है और इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप इंडिया और दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत ठक्कर ने कहा, “हर किसी का कभी ना कभी दिल टूटा है। ‘जो तू ना मिला’ एक ऐसा गीत है, जिससे लोग आसानी से जुड़ सकेंगे।”

फिल्मकार मोहित सूरी ने अजहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह प्रतिभाशाली गायक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493