जो बोला जाता है, करता चला जाता हूं : डेंजल

लॉस एंजेलिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेता डेंजल वाशिंगटन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके 35 साल के सफल वैवाहिक जीवन का राज यह है कि वह अपना मुंह बंद रखते हैं और जो बोला जाता है, बस करते चले जाते हैं।

पत्नी पॉलेटा पियसर्न के साथ साढ़े तीन दशक की शादी में डेंजल ने कुछ बातें भी सीखी हैं, जिससे उनकी शादी अभी तक टिकी हुई है।

डेंजल (63) ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ से मजाकिया लहजे में कहा, “मुझसे जो कहा जाता है, मैं करता हूं। मैं अपना मुंह बंद रखता हूं।”

फिल्म ‘द इक्वलाइजर 2’ के अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी की 35वीं सालगिरह तो ज्यादा धूमधाम से मनाने के बजाय सादे तरीके से मनाया और डिनर पर गए।

यह पूछे जाने पर कि किन वजहों से उनकी शादी तीन दशकों से टिकी हुई है तो उन्होंने कहा कि कई कारण हैं। भोजन, सुरक्षा और खूबसूरत घर जैसी बातें उनके मन में आ रही हैं।

अभिनेता ने कहा कि उनकी पत्नी ने उनका घर बसाया है और बच्चों की देखभाल व सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों की परवाह तक नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493