जौ खाने से दूर होगा हृदय रोग का खतरा

टोरंटो, 10 जून (आईएएनएस)। भोजन में जौ का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को महत्वपूर्ण रूप से कम करता है। एक नए अध्ययन में इस बात का पता चला है कि जौ में जई की तरह ही कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले प्रभाव मौजूद होते हैं।

शोध के निष्कर्षो के मुताबिक, शरीर में कम-घनत्व वाले लाइपोप्रोटीन (एलडीएल) और गैर-उच्च घनत्व वाले लाइपोप्रोटीन (नॉन एचडीएल) को सात प्रतिशत कम कर सकता है।

कनाडा के सेंट मिशेल हॉस्पिटल से व्लादिमिर वुकसुन ने बताया, “यह निष्कर्ष टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्हें हृदय रोगों का जोखिम सर्वाधिक होता है। ऐसे लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है, लेकिन गैर-एचडीएल या एपोलाइपोप्रोटीन बी का स्तर उच्च होता है।”

जौ केवल बैड कोलेस्ट्रॉल के उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों में ही नहीं, बल्कि बिना उच्च कोलेस्ट्रॉल के लोगों को भी फायदा पहुंचा सकता है।

जौ में प्रोटीन की तुलना में दोगुना फाइबर होता है, जो वजन नियंत्रण या आहार चिंताओं का सामना कर रहे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण है।

इस शोध के लिए कनाडा समेत सात देशों के चिकित्सकीय परीक्षणों पर 14 अध्ययन किए गए।

यह शोध ‘यूरोपीयन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493