मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने चार दशकों के करियर में फिल्म जगत में ऊंचा मुकाम बना ेचुके बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि अभी उन्हें बहुत कुछ करना है और इसके लिए उन्हें और ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
‘दीवार’, ‘अग्निपथ’, ‘शोले’, ‘पा’ और ब्लैक जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पद्म विभूषण विजेता अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “मुझे सोने की, ज्यादा ऊर्जा की और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। “
बेहद व्यस्त अमिताभ बड़े और छोटे पर्दे पर अपने काम को संतुलित करने की कोशिश में जुटे हैं। छोटे पर्दे पर वे आगामी शो ‘आज की रात है जिंदगी’ में और बड़े पर्दे पर फिल्म ‘वजीर’ में दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath