ज्योति रंधावा, राशिद टाटा स्टील चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सा

पंचकुला, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा, राशिद खान, चिराग कुमार, हनी बसोया, उदयन माने, क्षितिज नवीद कौल मंगलवार से पंचकूला गोल्फ क्लब में शुरू हो रही टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।

यह टूर्नामेंट चार साल के अंतराल के बाद पंचकूला लौट रहा है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के एन. थंगाराजा के अलावा तीन अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी अनुरा रोहन, मिथुन परेरा और के. प्रबारगरन हिस्सा ले रहे हैं। थंगराजा ने 2015 में इस स्थल पर हुए पीजीटीआई टूर्नामेंट को जीता था।

बांग्लादेश के मोहम्मद जमात हुसैन मोलाह और आस्ट्रेलिया के कुणाल भसीन भी इस टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शिरकत करेंगे।

टूर्नामेंट में कुल 123 पेशेवर खिलाड़ी और तीन एमेच्योर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493