ज्वालामुखी स्फोट के बाद हवाई में आपातकाल घोषित (लीड-1)

होनोलूलू, 4 मई (आईएएनएस)। दुनिया के एक सबसे सक्रिय ज्वालामुखी किलाएवा में हवाई के सबसे बड़े द्वीप के आवासीय क्षेत्र के पास स्फोट होने से क्षेत्र के करीब 1,700 लोगों को इलाके को छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा है।

अमेरिकी मीडिया रपट के मुताबिक, बुधवार को ज्वालामुखी स्फोट से लीलानी एस्टेट प्रभावित हुआ है और हवाई काउंटी सिविल डिफेंस ने निवासियों व साथ ही साथ लानीपुना गार्डेंस के लोगों से स्थानीय समुदायिक केंद्र में शरण लेने को कहा है।

एक निवासी ने कहा कि सड़क पर लावा पूरी तरह से फैला था और उन्हें सल्फर व जले पेड़ों की गंध आ रही थी।

हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने कहा कि उन्होंने हजारों लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नेशनल गार्ड के सैन्य संरक्षकों को सक्रिय किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं लीलानी एस्टेट व आसपास के इलाकों के निवासियों से निर्देशों का पालन करने का आग्रह करता हूं..कृपया सतर्क रहें और अपने परिवारों को सुरक्षित करने की तैयारी करें।”

सीएनएन ने गवर्नर की प्रवक्ता सिंडे मैकमिलन के हवाले से कहा, “लीलानी एस्टेट इलाके से करीब 17,00 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश है।”

बीते कुछ दिनों से भूकंप के कई झटकों के बाद ज्वालामुखी स्फोट हुआ है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण का कहना है कि सबसे गंभीर भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच मापी गई।

एजेंसी ने कहा कि यह झटका गुरुवार सुबह आया और महज आधा घंटे के भीतर दो अन्य भूकंप के झटकों ने इलाके को हिला कर रख दिया। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 व 2.7 मापी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493