कुआलालम्पुर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के चीनी उपाध्यक्ष झांग जिलोंग ने पदत्याग कर दिया है।
एएफसी ने सोमवार को कहा कि उसने दक्षिण कोरिया के चुंग मोंग ग्यू को झांग के स्थान पर नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने शानदार सेवा के लिए झांग का धन्यवाद किया। खलीफा ने कहा कि झांग ने एशियाई फुटबाल के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है।
झांग चीनी फुटबाल संघ से जुड़े रहे और फिर 2000 से 2011 तक एएफसी फाइनेंस कमिटि के प्रमुख रहे। 1997 में वह पहली बार उपाध्यक्ष बने।
झांग ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम पदों पर रहते हुए फुटबाल की सेवा की। वह फुटसाल कमिटि, रेफरी कमिटि, सुरक्षा समिति के सदस्य रहे।
dharmpath.com dharmpath