झारखंड : चौथे चरण का मतदान शुरू

imagesरांची, 14 दिसम्बर – झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान की प्रक्रिया रविवार सुबह शुरू हो गई। इस चरण में 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि 43 लाख मतदाता 217 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 16 महिला मतदाता भी शामिल हैं।

मतदान 5,482 केंद्रों पर कराए जा रहे हैं।

13 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक जारी रहेगा, जबकि धनबाद और बोकारो में शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।

इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की किस्मत का फैसला होगा, जो गिरिडीह से चुनाव लड़ रहे हैं।

उनके अतिरिक्त मौजूदा मंत्री कांग्रेस विधायक मनन मल्लिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाजी हुसैन और राष्ट्रीय जनता दल के सुरेश पासवान की भी किस्मत का फैसला इस चरण में होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493