झारखंड विधानसभा चुनाव:कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें अगले पांच साल में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और सरकारी नौकरी में भर्ती की अधिकतम उम्र पार कर चुके युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपए का भत्ता देने जैसे कई वादे किए गए हैं।

पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत सहित अन्य नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी का घोषणापत्र विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 सीटों पर मतदान से ठीक पहले आया है। जबकि, दूसरे चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होने हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493