बीजिंग, 9 जून (आईएएनएस)। हेबेई प्रांत में झील में डूबा चीन की महान दीवार का एक हिस्सा लगभग चार दशकों के बाद पानी से बाहर निकल आया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह हिस्सा कुआनचेंग मैन काउंटी में करीब 500 साल पहले मिंग राजवंश के दौरान बनाया गया था।
यह उत्तरी और पूर्वोत्तर सीमाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां 1975 में विशाल जलाशय बनाया गया था।
दीवार का यह भाग झील के जलस्तर बढ़ने से डूब गया था।
dharmpath.com dharmpath