झूठ नहीं बोल पातीं एमा वाटसन

लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमा वाटसन का कहना है कि वह ढंग से झूठ नहीं बोल पाती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, वाटसन (27) से जब पूछा गया कि क्या वह अभिनय को झूठ बोलने का एक रूप मानती हैं तो उन्होंने कहा, “नहीं, अभिनय काल्पनिक परिस्थितियों में सच्चाई कहने का जरिया है.. मैं ढंग से झूठ नहीं बोल पाती हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि जब मैं 18 साल की होने वाली थी और क्लब में गई थी तो उन्होंने मेरी उम्र के बारे में पूछा तो मैं उनसे झूठ नहीं बोल पाई, जबकि मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि तुम एक अभिनेत्री हो, तुम आराम से झूठ बोल सकती हो?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493