श्रीनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में झेलम नदी से रविवार को एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया। बाद में एक स्थानीय परिवार द्वारा शव की पहचान की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फर अहमद पारे उर्फ मुजफ्फर नाटा का शरीर नदी से बरामद किया गया। बांदीपोरा के हाजिन इलाके के एक परिवार ने शव की पहचान की। मुजफ्फर इसी परिवार का सदस्य था।
शव की पहचान होने के बाद हाजिन इलाके में प्रदर्शन हुआ और दुकानें बंद हो गईं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारे गए व्यक्ति का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था।
dharmpath.com dharmpath