टम्टा ने 5वें ‘हेमटेक्स्टाइल इंडिया एंड एम्बिएंट’ इंडिया का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर इंडिया का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। इस मौके पर टम्टा ने कहा कि उद्घाटन स्मृति ईरानी करने वाली थीं, लेकिन सौभाग्यवश यह मौका उन्हें मिल गया।

टम्टा ने इस मौके पर बताया, “टेक्सटाइल में जल्द ही मंत्रालय की तरफ से सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रगति मैदान में 5वें हेमटेक्स्टाइल इंडिया एंड एम्बिएंट इंडिया प्रदर्शनी में इस बार चीन, इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड समेत 100 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।”

आयोजकों की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर इंडिया द्वारा आयोजित 27 से 29 जून तक चलने वाले इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में घरेलू वस्त्र और आंतरिक सजावट पर निर्माता और आपूर्तिकर्ता अपने लेटेस्ट और बेहतरीन सामानों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान थीम प्रदर्शन से लेकर प्रेरक उत्पाद डिजाइन, संगोष्ठी और अनुभव के प्लेटफॉर्म व्यापार और उद्योग नेटवर्किं ग आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

बयान के अनुसार, प्रदर्शनी में आदित्य बिड़ला, रिलायंस, आरआर इंटरनेशनल, हीरा हस्तकला जैसी शीर्ष घरेलू फैशन डिजाइनिंग कंपनियों ने अपने नए उत्पादों का फस्र्ट लुक यहां लांच किया है। वहीं अन्य कंपनियां भी डायनिंग, लिविंग और होम टैक्सटाइल पर अपने उत्पादों को पेश कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493