टाइगर के लिए हीरो हैं शीफूजी

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बागी’ के ट्रेलर ने तो धूम मचा दी है। टाइगर श्रॉफ के एक्शन और कमाल के मूव ने फिल्म को अलग ही दिशा दी है। आखिर ऐसा हुआ कैसे? फिल्म के साथ नाम जुड़ा है ग्रैंड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज का, जो टाइगर श्रॉफ के ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों में गुरु हैं।

ग्रैंड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। 2008 से विश्व के बेस्ट कमांडो ट्रेनर का खिताब भी ग्रांड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज के पास है। वह इंडियन आर्मी के सलाहकार और ब्लैक केट कमांडो, ईरानी कमांडो को ट्रेनिंग भी देते हैं। दर्जनभर से ज्यादा सेल्फ डिफेंस टेकनिक को इजाद करने वाले ग्रैंड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज को मिशन प्रहार, मिशन मेरी मिट्टी, शत्रु विनाशक कीलिंग स्किल के लिए जाना जाता है।

ग्रैंड मास्टर बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी जाना पहचाना नाम है। बॉलीवुड का शायद ही कोई स्टंट डायरेक्टर या एक्शन फिल्म मेकर हो जो ग्रैंड मास्टर शीफूजी को न जानता हो। लगभग सारे एक्शन हीरो उनके साथ अपनी फोटो खिंचवाना शान की बात मानते हैं। हर कोई ग्रांड मास्टर शीफूजी जैसा फिट, एनर्जेटिक और एनथुजियास्टिक दिखना चाहता है।

ऐसे में ग्रैंड मास्टर शीफूजी के बागी से जुड़ने पर पूरे बी टॉउन में खलबली मची है और खलबली मचना तो लाजमी है, क्योंकि बागी के ट्रेलर ने बता दिया है कि इस फिल्म का एक्शन कुछ अलग टाइप का होगा। इसमें बड़ी-बड़ी बंदूकें, तलवार या अन्य हथियार न होकर केवल हाथ-पैर ही हथियार होंगे। यह ग्रैंड मास्टर शीफूजी की ही देन है जो हथियारों से ज्यादा खुद पर भरोसा करना सिखाते हैं।

टाइगर ने इसलिए तो ग्रांड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज को अपना गुरु मान लिया है। टाइगर जानते हैं कि इंडस्ट्री में पहले से स्थापित कलाकारों के बीच अगर अपनी अलग पहचान बनानी है तो कुछ अलग करना होगा। इसलिए टाइगर देश में कमांडो के क्षेत्र में सबसे बड़े नाम ग्रांड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज की शरण में गए हैं। उनकी निजी जिंदगी से लेकर ऑन स्क्रीन जिंदगी में कुछ तो फर्क आएगा ना!

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493