टाइगर के साथ डांस आधारित फिल्म करना चाहती हैं एली

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री एली एवराम का कहना है कि वह शानदार अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ नृत्य पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती हैं। एली एवराम फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं ‘ में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी।

एली ने आईएएनएस को बताया, “यहां बहुत-से अभिनेता हैं जिनके साथ काम करना मैं पसंद करुं गी, मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन के साथ काम करना पसंद करुं गी। रणवीर बहुत मजाकिया हैं और उनमें एनर्जी भी अच्छी है।”

एली ‘मिक्की वायरस’ की अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘बिग-बॉस’ और नृत्य पर आधारित रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के साथ छोटे पर्दे का भी स्वाद चखा है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं टाइगर श्रॉफ के साथ काम करना पसंद करुं गी क्योंकि वह शानदार डांसर हैं और फिल्म में उनके साथ डांस करना मैं सचमुच पसंद करुं गी।”

लोकप्रिय जोड़ी अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं ‘ बॉलीवुड में एली की दूसरी फिल्म है।

यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493