टाइगर श्रॉफ को ‘एबीसीडी 3’ के लिए नहीं लिया : रेमो

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा ने बताया कि उन्होंने नृत्य-आधारित फिल्म ‘एबीसीडी 3’ के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ को नहीं लिया है।

डिसूजा ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘एबीसीडी 3’ अगले साल। खबर गलत है। मैंने फिल्म के लिए अभी किसी को नहीं लिया है।”

यह पूछे जाने पर कि आगामी फिल्म के लिए वह किसे लेना चाहेंगे, टाइगर ने कहा, “अभी मैं ‘फ्लाइंग जाट’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और इसके बाद मैंअजय देवगन और सूरज पंचोली के साथ काम करूंगा।”

रियलिटी शो ‘डांस +’ के दूसरे सत्र में सुपर जज के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे डिसूजा ‘एबीसीडी’ श्रृंखला की दो फिल्में बना चुके हैं।

उनकी पहली फिल्म ‘एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस’ थी, जिसमें प्रभुदेवा, गणेश आचार्य, के के मेनन, लॉरेन गोटलिब, पुनीत पाठक, धर्मेश येलनाडे और सलमान यूसुफ खान नजर आए थे।

वहीं ‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493