चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तेलुगू अभिनेता सुधीर बाबू साजिद नाडियाडवाला निर्मित आगामी फिल्म ‘बागी’ से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में मुख्य अभिनेता टाइगर श्रॉफ को कई मोर्चो पर टक्कर देना आसां नहीं था।
सुधीर बाबू ने आईएएनएस को बताया, “यह बहुत जरूरी था कि मैं हर मोर्चे पर टाइगर की ताल से ताल मिलाऊं, लेकिन यह आसां नहीं था। टाइगर अर्से से मार्शल आर्ट्स में पारंगत हैं, ऐसे में मुझे उनकी बराबरी करने के लिए अतिरिक्त कोशिशें करनी पड़ीं।”
उन्होंने बताया कि किस तरह ‘बागी’ उनकी झोली में आई।
सुधीर बाबू को ‘सिवा मानासुलो स्रुति’, ‘प्रेमा कथा चित्रम’ और ‘आदु मागाद्रा बुज्जी’ जैसी तेलुगू फिल्मों के लिए जाना जाता है। यह पूछे जाने पर कि एक बॉलीवुड फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने से कोई गुरेज नहीं हुआ?
जवाब में उन्होंने कहा, “मैं तेलुगू सिनेमा में अपनी लोकप्रियता से वाकिफ हूं और मुझे वहां से ढेरों प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन ‘बागी’ एक ऐसी फिल्म है, जिसके लिए नहीं कर सका।”
सब्बीर खान निर्देशित ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर भी हैं।
dharmpath.com dharmpath