मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी’ से सफलता हासिल कर चुके अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ‘अजहर’ की टीम को शुभकामनाएं दीं।
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी’ से सफलता हासिल कर चुके अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ‘अजहर’ की टीम को शुभकामनाएं दीं।
टाइगर ने ट्विटर के जरिए फिल्म निर्देशक टोनी डिसूजा को शुभकानाएं भेजी। वह निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म ‘फ्लाइंग जाट’ में दिखाई देंगे।
टाइगर ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘अजहर’ की पूरी टीम और टोनी को बधाई। फिल्म शुक्रवार 13 तारीख को रिलीज होगी।”
इसमें इमरान हाशमी पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
इमरान हाशमी अभिनीत ‘अजहर’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अजहरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।
उन पर 2000 में मैच-फिक्सिंग में संलिप्त होने का आरोप था, जिसके कारण उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।
टॉनी डिसूजा निर्देशित फिल्म में जहां इमरान को अजहरुद्दीन की भूमिका में देखा जा रहा है, वहीं प्राची देसाई को उनकी पहली पत्नी और नरगिस फाकरी को संगीता के किरदार में देखा जा रहा है।
इसके अलावा इसमें लारा दत्ता वकील की भूमिका में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath