टाइगर श्रॉफ हेलीकाप्टर से उतरकर ‘बागी 2’ का ट्रेलर लॉन्च करेंगे

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘बागी 2’ के निर्माता ने मुंबई के रेसकोर्स में अनूठे तरीके से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बनाई है।

फिल्म की जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी 21 फरवरी को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में हेलीकॉप्ट से लैंड कर ट्रेलर लॉन्च करेंगे।

फिल्म में एक्शन दृश्यों की भरमार है और फिल्म का एक अहम दृश्य हेलीकॉप्टर में फिल्माया गया है इसलिए फिल्म की एक्शन-पैक जोड़ी ऑनस्क्रीन स्टंट को असल जिंदगी मे दोहराने के लिए तैयार है।

फिल्म के निर्माता ने बागी 2 के लॉन्च होने से पहले ही ‘बागी 3’ का भी ऐलान कर दिया। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2018 से शुरू होगी।

‘बागी 2’ 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493