टाइगर संग दोबारा काम करेंगी कृति

वाराणसी 19 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन ‘हीरोपंती’ के सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर दिखाई देंगी। नई विज्ञापन फिल्म फिल्मकार आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित होगी।

वाराणसी 19 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन ‘हीरोपंती’ के सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर दिखाई देंगी। नई विज्ञापन फिल्म फिल्मकार आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में शब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर चुके कृति और टाइगर एक विज्ञापन में साथ दिखाई देंगे।

कृति ने रविवार को यहां फिल्म के सेट से टाइगर और राय के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

कृति ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “बनारस में टाइगर और आनंद सर के साथ शूटिंग।”

‘हीरोपंती’ के बाद कृति और टाइगर एक वीडियो सॉन्ग ‘चल वहां जाते हैं’ में दिखाई दिए थे। यह पिछले साल रिलीज हुआ।

आनंद एल. राय ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493