जहाज कंपनी ‘रॉयल कैरेबियन’ के स्वामित्व वाला यह नया जहाज ‘ओवेशन ऑफ द सीज’ रॉयल कैरिबियन के ‘क्वांटम’ श्रृंखला के जहाजों में से तीसरा जहाज है। कंपनी की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।
कुल भार के संदर्भ में यह टाइटेनिक से तीन गुना अधिक बड़ा है। इस 168,666 टन के जहाज में 4,180 यात्री यात्रा कर सकते हैं।
जर्मनी में ‘मेयर वफ्र्ट शिपयार्ड’ में इसका निर्माण हुआ है। यह पहला बड़ा जहाज है, जिसे चीनी बाजार के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
‘क्वांटम ऑफ द सीज’ श्रृंखला का पहला जहाज भी चीनी बाजार के लिए बनाया गया था और यह शंघाई में है।
dharmpath.com dharmpath