टाइपकास्ट होने से डरता हूं : यश गेरा

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। ‘प्यार की ये एक कहानी’ और ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे कार्यक्रमों से अपनी पहचान बना चुके अभिनेता यश गेरा एक ही प्रकार की भूमिकाओं में बंधना (टाइपकास्ट) नहीं चाहते।

यश ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “मैं टाइपकास्ट होने से डरता हूं। ‘ये रिश्ता..’ छोड़ने के बाद मुझे उसी तरह के यानी भाई के किरदार के ही प्रस्ताव मिलने लगे। मैंने उन्हें स्वीकार नहीं किया क्योंकि मैं कुछ नया करना चाहता था।”

उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही टीवी पर वापस दिखाई दूंगा। मैं कुछ अच्छे किरदार निभाने की सोच रहा हूं।”

वह किस तरह के किरदार निभाना चाहते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं अच्छे और बुरे दोनों तरह के किरदार निभाना चाहता हूं। लेकिन मुझे दिया गया किरदार तर्कसंगत और शो के लिए महत्वपूर्ण होना चाहिए।”

वह ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ से पिछले चार साल से जुड़े हुए थे।

पिछले साल शो को अलविदा कहने पर उन्होंने कहा, “शो लीप ले रहा था और मेरे लिए उसमें कुछ नहीं था। पहले मेरा किरदार शो के प्रमुख किरदारों में से एक था। वह मेरे और अक्षरा के बारे में था। मैंने उसमें उसके भाई के किरदार निभाया। वह हमारी प्रेम कहानियों और पारिवारिक मुद्दों पर था।”

वह फिलहाल बतौर डीजे डिस्क में कार्यरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493