नई दिल्ली-जंतर मंतर और कई अन्य राज्यों में CJP का प्रदर्शन जारी है. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबियत ठीक नहीं है. अब उनकी ब्लड रिपोर्ट्स आ गई हैं. अभिजीत ने खुद यह जानकारी दी है कि उनकी बीमारी डायग्नोस हो गई है. अभिजीत दीपके ने खुद एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी कि उन्हें टायफाइड हुआ है. उन्होंने लिखा: “Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns!” वे पिछले कई दिनों से तेज बुखार और बॉडी पेन से जूझ रहे थे, जिसके चलते जंतर-मंतर के प्रदर्शन में कुछ समय के लिए अनुपस्थित रहे. टायफाइड की पुष्टि होने के बावजूद उन्होंने आंदोलन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है. वे NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों पर अड़े हुए हैं.
प्रदर्शन करने और सरकार से मांगों को लेकर हुई अब तक की बातचीक के मुताबिक, सरकार द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत की. IANS की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा, “अब हमें यह देखना होगा कि किन 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है और किस मकसद से यह कार्रवाई की गई है. हमें उन सभी जानकारियों को देखना होगा.ो लेकिन जैसा कि हम कहते आ रहे हैं, असल जवाबदेही इस देश के शिक्षा मंत्री की है, क्योंकि पेपर लीक और नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के लिए वही सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. इसलिए, उन्हें इस्तीफा देना ही चाहिए.”
dharmpath.com dharmpath