‘टाइम आउट 72’ में प्रस्तुति देंगे लकी अली, पापोन

पणजी, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गायक लकी अली और पापोन दिसंबर में गोवा में होने वाले संगीत महोत्सव ‘टाइम आउट 72’ में प्रस्तुति देंगे।

पणजी, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गायक लकी अली और पापोन दिसंबर में गोवा में होने वाले संगीत महोत्सव ‘टाइम आउट 72’ में प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव का आयोजन वगाटर में 27 से 29 दिसंबर तक होगा।

एक बयान के मुताबिक, संगीत महोत्सव में लकी अली, पापोन, मिडिवल पंडित्ज, हरी व सुखमणि, द लोकल ट्रेन (म्यूजिक बैंड), प्रतीक कुहाद, म्यूजिक बैंड अद्वैता, परवाज व प्रेम जोशुआ, म्यूजिक बैंड व्हेन चाय मेट टोस्ट लाइव प्रस्तुति देंगे।

लकी अली ने कहा, “यह बढ़िया है कि ‘टाइम आउट 72’ इस तरह के लाइव स्टेज कार्यक्रम कराने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। एक नए संगीत महोत्सव में प्रस्तुति देना और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना हमेशा दिलचस्प लगता है।”

इस संगीत कार्यक्रम में डच डीजे मार्टिन गैरिक्स, अमेरिकी रैपर विज खलीफा और अमेरिकी गायक जेसन डेरुलो भी हिस्सा लेंगे।

‘टाअम आउट 72’ के सह-संस्थापक आयुष मेहता ने कहा कि गोवा टूरिज्म और राज्य स्तर के ब्यूरोक्रेटिक अधिकारी बहुत सहयोगात्मक हैं और इस संगीत महोत्सव को सफल बनाने के लिए हमारे साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493