टाटा इंडिकॉम के नए प्रीपेड प्लान लांच

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। टाटा इंडिकॉम ने अपने ग्राहकों के लिए चार नए प्लान लांच किए हैं, जिसमें अब केवल 148 रुपये में दो जीबी डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का फायदा मिलेगा।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अब ग्राहक 349 रुपये में एक जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल और एसटीडी) के साथ 56 दिनों की लंबी वैलिडिटी प्राप्त कर सकते हैं। इन दो अनलिमिटेड प्लान के अलावा ग्राहक केवल 20 पैसे प्रति मिनट पर 64 रुपये के प्रथम रिचार्ज प्लान या 22 रुपये के खास टेरिफ वाउचर के साथ किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल का फायदा उठा सकते हैं (मौजूदा ग्राहकों के लिए)। ये सभी प्लान सभी हैंडसेट पर लागू है।

टाटा टेलीसर्विसिस लिमिटेड के प्रमुख (दिल्ली और राजस्थान) विजय सहगल ने कहा, “हमेशा की तरह ये नए टेरिफ हमारे मौजूदा और नए दोनों ही ग्राहकों को अधिकतम लाभ देने के लिए बनाए गए हैं, जिसमें कोई छिपी हुई शर्तें नहीं हंै। हमारा विश्वास है कि हमारे अनलिमिटेड वॉइस कॉम्बो प्लान से ग्राहकों को डेटा के साथ आराम से बात करने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे हमेशा बाधा रहित नेटवर्क से जुड़े रह सकते हैं। इसके अलावा ये प्लान किसी प्रतिबंध के बिना सभी ग्राहकों और हैंड सेट के लिए उपलब्ध हंै।”

उन्होंने कहा कि इन नए प्लान को हमेशा संपर्क में रहने वाली नई पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493