नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से जनरल इंश्योरेंस उत्पाद बेचने के लिए रुबीक को अपना कॉर्पोरेट एजेंट बनाया है।
रुबीक वन स्टाप ऑनलाइन मार्केट प्लेस है, जो व्यक्तियों सहित लघु एवं मझोले उद्योगों को उनकी कारोबारी जरूरतों के अनुकूल तकनीक मुहैया करवाता है। इस साझेदारी के तहत वाहन, यात्रा, घर, लघु एवं मझोले कारोबारियों को बीमा जरूरतों के अनुकूल जनरल इंश्योरेंस पॉलिसियां मिलेंगी।
टाटा एआईजी के महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीलेश गर्ग ने कहा, “हम टाटा एआईजी इंश्योरेंस के उत्पादों को उनके प्लेटफॉर्म पर लाकर तेजी से अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं। ऐसा कर हम उनके बड़े प्लेटफार्म, व्यापक वितरण नेटवर्क और मजबूत ग्राहक पोर्टफोलियो खासतौर से लघु एवं मझोले कारोबारी वर्ग में विस्तार करना चाहते हैं और दोनों कंपनियों का मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं।”
रुबीक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मानवजीत सिंह ने कहा, “हमारे ग्राहकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। इसलिए हम लगातार अपने ग्राहकों की जरूरतों और उनकी उम्मीदों के अनुरूप अपनी सेवाओं और उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं।”
यह प्लेटफॉर्म अपने वर्तमान ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहकों को भी इंश्योरेंस सॉल्यूशन मुहैया करेगा।
dharmpath.com dharmpath