मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा पावर ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर पांच फीसदी कम रहा।
कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध लाभ 242.42 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 255.96 करोड़ रुपये था।
कुल आय आलोच्य अवधि में 2,194.61 करोड़ रुपये रही।
समेकित आधार पर, शुद्ध लाभ 241.33 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 9,234.58 करोड़ रुपये रही।
देश में कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता आलोच्य अवधि में 8,669 मेगावाट थी।
कंपनी का कारोबार इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया तथा कई अन्य देशों में भी फैला हुआ है।
dharmpath.com dharmpath