मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पोल वॉल्ट में 35 बार विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले यूक्रेन के दिग्गज एथलीट सर्गी बुबका को टाटा मुंबई मैराथन के अंतर्राष्ट्रीय एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया गया है।
मुंबई मैराथन के 15वें संस्करण का आयोजन 21 जनवरी को होगा। इसकी पुरस्कार राशि 405, 000 अमेरिकी डॉलर है।
यूक्रेन के पूर्व 54 वर्षीय एथलीट उन 24 एथलीटों में शामिल हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के हॉल ऑफ फेम में रखा गया है। उन्होंने 1988 में सियोल ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था।
इसके अलावा, बुबका 2007 से ही एआईएफएफ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पदभार संभाल रहे हैं। वह यूक्रेन की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष भी हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के सदस्य बुबका यूनेस्को के साथ चैम्पियन ऑफ स्पोर्ट के रूप में करीबी से काम कर रहे हैं।
एक बयान में बुबका ने कहा, “टाटा मुंबई मैराथन जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से जुड़ना सौभाग्य की बात है। मैंने इस मैराथन की ऊर्जा और महत्ता के बारे में काफी कुछ सुना हुआ है। मुझे इसके अनुभव का बेसब्री से इंतजार है। मैं सभी प्रतिभागियों को इस मैराथन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
dharmpath.com dharmpath