टाटा मोटर्स प्राइमा होगा किंग्स इलेवन का मुख्य प्रायोजक

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को आठवें संस्करण के लिए भी टाटा मोटर्स प्राइमा को टीम का मुख्य प्रायोजक बरकरार रखने की घोषणा की।

किंग्ल इलेवन के टीम निदेशक मोहित बर्मन ने कहा, “हम टाटा मोटर्स प्राइमा के साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। हम इस सत्र के लिए भी उनका स्वागत करता हैं।”

किंग्स इलेवन को आईपीएल के आठवें संस्करण में अपना पहला मैच पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आठ अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493