टाटा सेंट्रल आर्काइव ने रजय जयंती मनाई

पुणे (महाराष्ट्र), 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के पहले व्यापार संग्रह टाटा सेंट्रल आर्काइव्स (टीसीए) ने शनिवार को यहां एक प्रदर्शनी व संगोष्ठी के साथ अपनी रजत जयंती मनाई।

आर्काइव में 15 लाख पत्र, दस्तावेज, फोटोग्राफ, तस्वीरें, समूह प्रकाशन, ऑडियो-वीडियो, यादगार चीजें, पेंटिंग, भारत रत्न जैसे शीर्ष पुरस्कार, मेडल तथा टाटा समूह की महत्ता को दर्शाने वाले प्रशंसा पत्र मौजूद हैं। इसकी स्थापना सन् 1868 में हुई थी।

गोदरेज आर्काइव काउंसिल के अध्यक्ष फिरोजा गोदरेज ने टाटा संस के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) तथा टाटा सर्विसेज के अध्यक्ष फारूख एन.सुबेदार की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

टाटा मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर कैंपस में आयोजित ‘सहयोगात्मक नेतृत्व’ नामक संगोष्ठी में टाटा कंपनी से संबंधित 16,00,000 से अधिक साक्ष्यों व ऐतिहासिक महत्व के अभिलेखीय रिकॉर्ड के संग्रह पर प्रकाश डाला गया।

इनमें 15 लाख प्रिंट तथा डिजिटल दस्तावेज, 75,000 फोटोग्राफ्स, 500 से अधिक वीडियो, 15 दशकों की यादगार वस्तुएं शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493