टिकटॉक स्टार बनीं एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल

मुंबई, 12 जनवरी – फिल्म ‘छपाक’ की मालती यानी की वास्तविक एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल अब सोशल मीडिया स्टार बन गई है। सोशल मीडिया टिकटॉक पर उनको फॉलो करने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है। हाल ही में दीपिका वर्तमान दौर के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर अपनी फिल्म ‘छपाक’ को प्रमोट करने के लिए अवतरित हुई थीं। एक वीडियो में दीपिका और लक्ष्मी पंजाबी गाना ‘राइडर’ पर डांस करती नजर आईं, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला।

लोगों को दीपिका और लक्ष्मी की ‘नागिन गिन गिन’ गाने पर भी किया गया डांस बहुत पसंद आया।

लक्ष्मी 19 साल की उम्र में एसिड अटैक की शिकार हो गई थीं। उन्होंने बहादुरी से अपनी लड़ाई लड़ी और अपने सामाजिक कार्यों से सभी का सम्मान प्राप्त किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493