टिटे ने नेमार के बहाना बनाने की खबरों को किया खारिज

समारा (रूस), 3 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के कोच टिटे ने फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेमार द्वारा मैच में चोट पर बहाना बनाए जाने के खबरों को खारिज कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद दूसरे हाफ में दो गोलों की बदौलत ब्राजील ने सोमवार शाम को मेक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मेक्सिको के मिगुएल लेयुन से टकराने के बाद नेमार को चार मिनट का मेडिकल अटेंशन दिया गया था। हालांकि टीवी रीप्ले से पता चल रहा था कि नेमार की मेक्सिको के खिलाड़ी से मामूली संपर्क हुआ था।

टिटे ने कहा, ” मैंने ऐसा होते हुए देखा था और जो कोई भी इसे देख रहा था। उन्हें तस्वीर देखनी चाहिए। नेमार पिछले साढ़े तीन महीने से मैदान से बाहर थे और उन्हें वापसी के लिए 4-5 मैचों की जरुरत है। उन्होंने पिछले मैच में अच्छा खेला था और उसे आज भी दोहरा पाने में सफल रहे।”

उन्होंने कहा, “मैं आलोचना और प्रशंसा की परवाह नहीं करता क्योंकि यह आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। मैंने मीडिया से बात नहीं की क्योंकि मैं कोई विवाद नहीं चाहता।”

इससे पहले मेक्सिको के कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो ने मैच में बहाना बनाने के रवैये को लेकर नेमार की निंदा की लेकिन उन्होंने विशेष रूप से नेमार का नाम नहीं लिया।

कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि यह इस खेल का अपमान है क्योंकि आप एक ही खिलाड़ी के लिए इतना समय गंवाते हैं। मेरा मानना है कि फुटबाल के लिए यह अच्छा उदाहरण नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493