लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिम्बरलेक ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से पोस्ट में पत्नी जेसिका बील के प्रति प्यार जताया है।
टिम्बरलेक (37) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो ‘मैन ऑफ द वुड्स’ के सेट से अपनी पत्नी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। यह म्यूजिक वीडियो शुक्रवार को रिलीज हुआ था।
बील एक सफेद रंग की बोहेमियन ड्रेस पहने पति टिम्बरलेक से लिपटी नजर आ रही हैं। दोनों की शादी 2012 में हुई थी और दोनों दो वर्षीय बेटे सिलास के माता-पिता हैं।
टिम्बरलेक ने तस्वीर के साथ लिखा, “उसे मेरा सहारा मिला है।”
टिम्बरलेक फिलहाल अपने ‘मैन ऑप द वुड्स’ टूर पर हैं और रविवार को मॉनिट्रयल के बेल सेंटर में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath