टिम कुक ने सिद्धिविनायक मंदिर में आरती उतारी (लीड-1)

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने भारत दौरे की शुरुआत यहां बुधवार सुबह श्री सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती उतार कर की।

गहरे रंग की पतलून और आसमान रंग की कमीज पहने तथा नारंगी अक्षरों में संस्कृत के श्लोक लिखे पीले अंगरखे में कुक ने मंदिर के प्रमुख देवता भगवान गणेश की विशेष आरती उतारी।

कुक के साथ एप्पल इंडिया के प्रमुख संजय कौल भी थे। बुधवार को टिम कुक का कई प्रमुख उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों से मुलाकात का कार्यक्रम था।

संयोग से कुक जब मंदिर में थे, उस वक्त वहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी भी मौजूद थे। कुक ने उनके साथ कुछ देर बात की।

कुक का राज्य में टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री, अन्य प्रमुख कारोबारी और बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान से भी मिलने का भी कार्यक्रम था।

माना जा रहा है कि कुक बेंगलुरू और हैदराबाद और उसके बाद दिल्ली भी जाएंगे। कुक के आधिकारिक कार्यक्रम को हालांकि सार्वजनिक नहीं किया गया है।

कुक मंगलवार रात बीजिंग से एक निजी विमान में भारत पहुंचे हैं। वह दक्षिण मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में ठहरे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493