टिस्का की पहली तेलुगू फिल्म ‘ब्रूस ली’

चेन्नई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ‘तारे जमीं पर’ और ‘रहस्य’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय लोहा मनवाने के बाद अब राम चरण अभिनीत एक्शन फिल्म ‘ब्रूस ली’ के साथ तेलुगू फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में टिस्का अमीर, स्वतंत्र और शक्तिशाली महिला का किरदार निभा रही हैं। यह श्रीनू वैतला द्वारा निर्देशित है। उन्होंने टिस्का का काम करीब से देखा और भूमिका में उपयुक्त होने पर उन्हें फिल्म में लेने का फैसला किया।”

फिल्म में राम चरण फाइटर के रूप में अभिनेता ब्रूस ली के टैटू के साथ नजर आएंगे।

फिल्म सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है। इसमें रकुल प्रीत सिंह, अरुण विजय और संपत राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ‘ब्रूस ली’ टिस्का की पहली दक्षिणी फिल्म नहीं है। इससे पहले उन्होंने दो मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493