मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ के प्रचार के लिए अपने प्रशंसकों से तरीके सुझाने का आग्रह किया है।
बिग बी (73) ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘टीई3एन’ के प्रचार के लिए मुझे विचार भेजें और हम इन्हें पोस्टर डिजाइन और पब्लिसिटी में शामिल करेंगे।”
फिल्म ‘टीई3एन’ एक भावनात्मक थ्रिलर है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म सुजॉय घोष द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 10 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी?
कोलकाता की पृष्टभूमि पर बनी फिल्म अपराध पर आधारित है, जो इसके तीन प्रमुख किरदारों को प्रभावित करती है।
इसमें अमिताभ जॉन विस्वास की भूमिका में हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी फादर मार्टिन दास के किरदार में हैं। इसमें विद्या एक पुलिस अधिकारी सरिता सरकार की भूमिका में हैं।
फिल्म ‘टीई3एन’ में तीन लोगों की यात्रा को दर्शाया गया है।
dharmpath.com dharmpath