मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक रिभू दासगुप्ता की आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ को बिना किसी कटौती के यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है।
फिल्म निर्माता सुजॉय घोष ने गुरुवार रात ट्विटर पर बताया, “फिल्म ‘टीई3एन’ को सेंसर से बिना किसी कटौती के यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है। बोर्ड अच्छा है और बेहतरीन लोगों का समूह है।”
कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म ‘टीई3एन’ 10 जून को रिलीज होगी। इसमें विद्या बालन एक जांच अधिकरी की भूमिका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath