टीकमगढ़- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में ग्राम पंचायत तखा बस्ती का मुख्य मार्ग बंद किए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सड़क बंद होने के बाद लगभग 200 ग्रामीणों के आवागमन पर असर पड़ा है जिसके चलते परेशानी उनकी बढ़ गई है। इसी फैसले के खिलाफ अब बीजेपी नेता और कार्यकर्ता खुलकर प्रशासन के सामने आ गए हैं। कलेक्टर और एसपी को सद्बुद्धि दिलाने के लिए सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया गया है।
घटना की शुरुआत तब हुई जब कलेक्टर विवेक श्रोती ने न्यायालयीन आदेश के आधार पर तखा बस्ती के मुख्य मार्ग को बंद करने का निर्देश दिया। आदेश के बाद पुलिस ने सड़क पर गड्ढे खोदकर इस रास्ते को पूरी तरह रोक दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने से उनका शहर से संपर्क लगभग टूट गया है और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आने-जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। कई ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनकी परेशानी को समझे बिना यह कदम उठाया जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
dharmpath.com dharmpath