टीना ओ’ब्रायन ने गर्भावस्था की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी

लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ की अभिनेत्री टीना ओ’ब्रायन ने उन अफवाहों को खारिज किया है, जिसमें उनके बेबी बंप होने की बात कही गई थी।

इस शो में सारा प्लाट की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने सोमवार रात अपने प्रशंसकों का ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया। शो देखने वाले दर्शकों का मानना है कि एपिसोड में अभिनेत्री का बेबी बंप दिख रहा था।

डेली स्टार डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ओ’ब्रायन ने इन अफवाहों को खारिज करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने लिखा, “आपने मुझे स्क्रीन पर बेबी बंप के साथ गर्भवती देखा है। नहीं, ऐसा नहीं है। मैं गर्भवती नहीं हूं। आपका धन्यवाद, सचमुच धन्यवाद।”

उनके पहले से ही दो बच्चे हैं। उनके पूर्व प्रेमी अभिनेता रेयान थॉमस से बेटी स्कारलेट और उनके साथी एडम क्रोफ्ट्स से बेटा बेऊ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493