टीना सिंह वेब सीरीज ’13 मसूरी’ में नजर आएंगी

मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। ‘अकीरा’, ‘फितूर’ जैसी फिल्मों में अपना अभिनय कौशल दिखा चुकीं अभिनेत्री टीना सिंह ’13 मसूरी’ नामक वेब सीरीज में नजर आएंगी।

जैसा कि वेब सीरीज के नाम से पता चल रहा है, इसकी शूटिंग मसूरी में हुई है।

टीना का जन्म और लालन-पालन लुधियाना में हुआ है। वह बचपन में कई बार मसूरी जा चुकी हैं। इसलिए वह कहती हैं कि इस शो के जरिए उनकी कई पुरानी यादें ताजा हो गईं।

टीना ने बयान में कहा, “हम कलाकार बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें मसूरी जैसे स्थानों पर शूटिंग करने का मौका मिलता है। यह बहुत ही खूबसूरत स्थान है। मुझे बचपन से ही हिल स्टेशन पर जाने और वहां घूमने का शौक रहा है।”

इस शो में टीना के अलावा अश्विनी कौल और श्रेया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी हैं। इसका प्रसारण पांच अक्टूबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493