टीम को 10 लाख यूरो, राजनयिक पासपोर्ट देगा अल्बानिया

तिराना, 21 जून (आईएएनएस)। अल्बानिया सरकार ने राष्ट्रीय फुटबाल टीम को फ्रांस में जारी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में पहला मुकाबला जीतने पर 10 लाख यूरो (11.3 करोड़ डॉलर) देने और टीम के खिलाड़ियों को राजनयिक पासपोर्ट देने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह फैसला सोमवार को मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया। रविवार को अल्बानिया ने रोमानिया को 1-0 से मात दी थी।

अर्मादो सादिकु की ओर से किए गए गोल ने अल्बानिया के लिए टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में जाने की आशाएं जगा दी है।

अल्बानिया सरकार द्वारा दिए गए दस लाख यूरो को शिक्षा तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के बजट में जोड़ा जाएगा और इसे राष्ट्रीय टीम को पुरस्कृत करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

अल्बानिया का यूरो 2016 में शामिल होना देश की आर्थिक स्थिति के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493