टीम से इससे अधिक की अपेक्षा नहीं कर सकता : मुर्तजा

मीरपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में हराने के बाद एकमात्र टी-20 मुकाबले में भी मात देने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि वह अपनी टीम से इससे अधिक की अपेक्षा नहीं कर सकते।

बांग्लादेश ने शुक्रवार को हुए टी-20 मैच में भी पाकिस्तान को सात विकेट से मात दे दी।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में यह पहली जीत है।

मुर्तजा ने कहा, “किसी टीम से इससे अधिक की मांग नहीं की जा सकती। हमने सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। इससे बेहतर कुछ भी संभव नहीं। हमें अपने खेल में और सुधार लाना होगा और अपनी गलतियों को सुधारना होगा।”

मुर्तजा ने यह भी कहा कि आगामी टेस्ट श्रृंखला तक बांग्लादेश टीम को अपनी इस जीत की लय को कायम रखना होगा।

उन्होंने कहा, “अगर हम हारे होते तो अब तक कई तरह के मुद्दे उठ चुके होते। हमने यह जीत खुद अर्जित की। हमने साबित कर दिया है कि हम श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ भी जीत सकते हैं। सबसे अहम है कि हमने अपनी निरंतरता साबित की है।”

अब दोनों टीमें 28 अप्रैल से दो मई के बीच खुलना में तथा छह से 10 मई के बीच मीरपुर में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493