टीम से 45 दिनों तक बाहर रहेंगे चोटिल गोलकीपर उनसेन

ब्यूनस आयर्स, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के नेवैल्स ओल्ड ब्वॉयज क्लब के गोलकीपर एजेक्विेएल उनसेन अपने निचले जबड़े में दो बार फ्रैक्चर होने के कारण 45 दिनों तक टीम से बाहर रहेंगे।

उनसेन को बोका जूनियर के खिलाड़ी कार्लोस तेवेज से एक मुकाबले के दौरान टकरा गए थे, जिसके कारण तेवेज का घुटना उनके जबड़े पर लगा और वह चोटिल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में एक मुकाबले के दौरान हुई, जिसमें बोका ने ओल्ड ब्वॉयज को 4-1 से मात दी।

मुकाबले के पहले चरण के आखिरी मिनट में तेवेज की उनसेन के साथ टक्कर हो गई और उनका घुटना उनसेन के जबड़े पर लगा। इस वक्त पर बोका 3-0 से बढ़त बनाए हुए था।

उनसेन का रविवार को इलाज हुआ और चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ठीक होने में 45 दिनों का समय लगेगा।

हालांकि, इस घटना के लिए मैच के दौरान तेवेज को किसी प्रकार की सजा मिली और न ही कोई कार्ड मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493