टीवीएस मोटर्स की बिक्री 9 फीसदी बढ़ी

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी की वाहनों की बिक्री में पिछले महीने 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसने 2,71,171 वाहनों (दोपहिया 2,63,336 वाहन, तिपहिया 7,835 वाहन) की बिक्री की, जबकि साल 2016 के जुलाई में 2,48,002 वाहनों (दोपहिया 2,40,042 तथा तिपहिया 7,960) की बिक्री की।

कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसके निर्यात में 26.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 50,957 वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि साल 2016 के जुलाई में कंपनी ने कुल 40,192 वाहनों का निर्यात किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493