टीवी अब भी अतीत में फंसा है : शमा सिकंदर

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस) ‘ये मेरी लाइफ है’ की पूजा के रूप में याद की जाने वाली अभिनेत्री शमा सिकंदर जानबूझकर टीवी से दूर हैं। उनका कहना है कि छोटा पर्दा अतीत में फंसा है।

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस) ‘ये मेरी लाइफ है’ की पूजा के रूप में याद की जाने वाली अभिनेत्री शमा सिकंदर जानबूझकर टीवी से दूर हैं। उनका कहना है कि छोटा पर्दा अतीत में फंसा है।

पूजा इससे पहले वर्ष 2014 में ‘बाल वीर’ में भयंकर परी के रूप में नजर आई थीं, लेकिन उन्होंने वर्ष 2016 में वापसी के लिए ‘सेक्साहोलिक’ के साथ डिजिटल माध्यम को चुना।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह जानबूझकर टीवी से दूर हैं, शामा ने आईएएनएस को बताया, “इस समय, हां। ईमानदारी से मुझे टीवी में कुछ भी दिलचस्प नजर नहीं आया।”

वापसी के बाद से, शमा ने ज्यादातर वेब-सीरीज और ‘माया’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह ‘अब दिल की सुन’ में नजर आएंगी। यह सात लघु फिल्मों की श्रृंखला है। प्रत्येक फिल्म पांच से 14 मिनट लंबी है और ऐसी समस्याओं के बारे में बात करती है जो नई पीढ़ी को मानसिक बीमारियों जैसे अवसाद या बाईपोलर डिसऑर्डर की ओर धकेल रही हैं।

अभिनेत्री का कहना है कि बड़े पर्दे और वेब पर ज्यादा स्वतंत्रता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493