टीवी अभिनेत्री श्रेणु पारिख बॉलीवुड में रखेंगी कदम

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?.. एक बार फिर’ और ‘दिल बोले ओबेरॉय’ से अपनी खासी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री श्रेणु पारिख फिल्म ‘थोड़ी थोड़ी सी मनमानियां’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

फिल्म में उन्होंने नेहा नाम की लड़की का किरदार निभाया है।

श्रेणु ने इस फिल्म के बारे में एक बयान में कहा, “नेहा समाज में कुछ भी गलत होते नहीं देख सकती। वह बहुत सामान्य परिवार से है और अकेले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में मदद कर रही है।”

फिल्म का एक टीजर पहले ही आ चुका है।

श्रेणु ने आगे कहा, “मैं अपने इस चरण के साथ बहुत खुश हूं। यह वर्ष मेरे लिए अब तक बहुत अच्छा रहा है।”

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सतीश कुमार और रोहनदीप सिंह ने पेश किया है। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493