टीवी कार्यक्रमों के लिए शूट करना मुश्किल : बिपाशा बसु

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। हॉरर टीवी शो ‘डर सबको लगता है’ से टीवी पर पर्दापण करने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि लंबे टेलीविजन कार्यक्रमों के लिए शूट करना मुश्किल होता है।

अभिनेत्री ने इस साल के शुरुआत में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। उनका मानना है कि यदि वह किसी टीवी कार्यक्रम को करने के लिए हामी भरती हैं तो उनके जीवन से बहुत कुछ गायब हो जाएगा।

बिपाशा ने एक बयान में कहा, “किसी ने मुझे हाल ही में एक शो ऑफर किया है। यह डेढ़ साल लंबा है और मुझे महीने में 25 दिन शूट के लिए देना था। उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे वे मेरे जीवन से मुझे दूर ले जा रहे हैं। टीवी कार्यक्रमों के लिए शूटिंग करना कितना मुश्किल है।”

हाल में बिपाशा अपने पति करण के साथ लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘भाबी जी घर पर हैं’ में मेहमान की भूमिका में दिखी थीं। उन्होंने कहा कि पति के साथ शूट करना काफी अच्छा रहा।

उन्होंने कहा, “यह मेरे माता-पिता का पसंदीदा कार्यक्रम है। इस कारण हमने इस कार्यक्रम में जाने का निर्णय लिया। इस समय यह टीवी का सबसे अधिक मनोरंजन करने वाला पारिवारिक कार्यक्रम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493